सिम्भावली, सीमन/ अशोक तोमर (ehapurnews.com): समीप के गांव माधापुर में एक ही रात में तीन किसानों के नलकूप से मोटर चोरी होने से किसानों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने गांवों में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।
ग्रामीणों के अनुसार किसान सुरेश कुमार, अनिल कुमार व सुभाष चंद के नलकूप से रात्रि में बदमाश मोटर, स्टार्टर आदि सामान चोरी कर ले गए। किसानों ने चोरी सूचना पुलिस को दी है।
भाकियू भानू गुट के जिलाध्यक्ष पवन हुण ने बदमाशों को गिरफ्तार करने की मांग की है। मोटर चोरी होने से धान आदि फसल की सिंचाई प्रभावित हुई है।
कार में GPS Tracker और घर, दुकान, अस्पताल आदि में CCTV लगवाने के लिए सम्पर्क करें: 8979003261, 8126293996
























