हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : आँल इन्डिया मज़लिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन AIMIM के नवनियूक्त जिला अध्यक्ष हाजी फहीम अहमद के नेतृत्व में सभी जिला कार्यकर्ताओं ने भारत रत्न बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर साहब की 131वीं जयंती पर मिठाईयां वितरित कर जिला कार्यलय रामपुर रोड पर बड़े धूमधाम से मनाया। हाजी फहीम अहमद और समस्त कार्यकार्ताओं ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर फूल मालाएं अर्पण कर बाबा साहेब के पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए हाजी फहीम ने कहा कि जय भीम जय भीम के नारे के साथ बाबा साहेब के संदेशों का पूरी देश में प्रचार-प्रसार करने की आवश्यकता है।
इस मौके पर वली बब्बर मसूदी, राज कुरैशी, मौ. सदाकत राणा, मौ. मेहराज, मौ. जावेद सलीम सैफी, मईसलीन मसुदी, मौ. आरिफ, मौ. फैसल, दिनेश जाटव, रामकुमार गौतम, नरेश वाल्मिकी, राशिद मन्सूरी, शोकत चौ. मौ. आलम, आँल ऐ अली (एडवोकेट) डा. जाने आलम, शादाब अली, सलमान कुरैशी, मौ. साजिद आदि लोग मौजूद रहे।



























