हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):भाजपा महिला मोर्चा उत्तर प्रदेश की प्रदेश अध्यक्ष रुचि गर्ग ने हापुर में कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने महिलाओं के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं बनाकर उन्हें कार्यान्वित किया है। केंद्र व प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से जनमानस लाभान्वित हुआ है। प्रदेश भाजपा नेत्री रुचि गर्ग हापुड़ में कमल शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को संबोधित कर रही थी। उन्होंने एक-एक करके प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाया और कहा कि भाजपा कार्यकर्ता जनमानस के बीच जाकर सरकार की उपलब्धियों का प्रचार करें। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोर्चा की जिला अध्यक्ष डॉ पायल गुप्ता ने की तथा संचालन मनोरम रघुवंशी ने किया। इस मौके पर विनीत दीवान, विधायक विजयपाल, संगीता मित्तल, छवि दीक्षित आदि उपस्थित थे।
हापुड़ में चखे अमृतसरी छोले और चूर-चूर नान का स्वाद: 8979755041, 7055225333






























