हापुड़, सीमन (hapurnews.com): हापुड़ में कृषि विभाग की टीम ने बुधवार को जनपद में 40 दुकानों पर छापेमारी करते हुए 16 नमूने लिए और जांच के लिए भेजे। इस दौरान कई दुकानदारों को नोटिस भी जारी किया गया है। कृषि विभाग ने हापुड़, धौलाना और गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में खाद बीज की 40 दुकानों पर छापामार कार्रवाई की। अनियमितता मिलने पर दुकानदारों को नोटिस, चेतावनी दी गई और उर्वरक के 16 नमूने लिए।
हापुड़ में 15 दुकानों पर छापेमारी की गई जहां से सात दुकानों से बीज के नमूने लिए गये। अनियमितता मिलने पर चेतावनी और एक दुकानदार को नोटिस दिया गया। गढ़ क्षेत्र में 10 दुकानों पर छापा मारा गया और 5 दुकानों से बीज के नमूने लिए, यहां तीन दुकानदारों को नोटिस थमाया गया। धौलाना में दुकानों पर छापेमारी करते हुए छह दुकानदारों को चेतावनी दी गई और चार दुकानों से बीज के नमूने लिए गए।
Raymond से खरीदें शादी के कपड़ें, 15% तक छूट, 8791513811


























