अग्रवाल महासभा हापुड़ के 5 मार्च को होने वाले चुनाव की प्रक्रिया घोषित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अग्रवाल महासभा हापुड़ की प्रबंध समिति के लिए त्रैवार्षिक चुनाव हेतु कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। यह चुनाव महासभा के प्रधान, उपप्रधान, मंत्री, उपमंत्री, कोषाध्यक्ष, उपकोषाध्यक्ष तथा लेखा निरीक्षक के एक-एक पद के लिए तथा कार्यकारिणी के 14 सदस्यों के लिए चुनाव होगा। चुनाव अधिकारी डा.नवीन चंद सिंह ने एक प्रैस नोट में बताया है कि मतदाना सूची का प्रकाशन पांच फरवरी को तथा मतदाता सूची पर आपत्ति व निस्तारण 6 फरवरी को, मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 7 फरवरी को, तथा नामांकन पत्रों का वितरण 8 व 9 फरवरी को, नामांकन पत्र 10 व 11 फरवरी को जमा होंगे। नामांकन पत्रों की जांच 12 फरवरी को होगी तथा नाम वापसी 13 फरवरी को, प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन 14 फरवरी को, नामाकंन पत्रों पर आपत्ति 15 फरवरी को, प्रत्याशियों की अंतिम सूची का प्रकाशन 16 फरवरी को होगा। ये सभी कार्यक्रम अग्रवाल महासभा के दिल्ली रोड स्थित अग्रसेन भवन में होंगे। मतदान पांच मार्च को सुबह आठ बजे से शाम 5 बजे तक, एसएसवी डिग्री कालेज परिसर में होगा और मतगणना भी एसएसवी डिग्री कालेज में 6 मार्च की सुबह आठ बजे से होगी। मतगणना के पश्चात चुनाव परिणामों की घोषणा की जाएगी। मतदाता को परिचय पत्र, आधार कार्ड, मूल रुप से मतदान के समय लाना होगा।
अग्रवाल महासभा हापुड़ का चुनाव घोषित


























