हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के करीब 8,000 छात्र अग्निवीर भर्ती के लिए 21 सितंबर यानी बुधवार को दौड़ेंगे। युवाओं के ठहरने और खाने-पीने की निशुल्क व्यवस्था की गई है। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान की पहल पर उद्यमियों और समाजसेवियों ने व्यवस्था की जिम्मेदारी ली है। डॉक्टर संजीव बालियान ने बताया कि अग्निवीर भर्ती के लिए आने वाले युवाओं के लिए फार्म हाउस में व्यवस्था की गई है। जहां नि:शुल्क रहने और खाने-पीने के प्रबंध है। यही से वह नुमाइश कैंप व स्पोर्ट्स स्टेडियम में भर्ती के लिए रवाना होंगे। बता दें कि मुजफ्फरनगर में 20 सितंबर से 10 अक्टूबर तक अग्निवीर भर्ती के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 13 जिलों के युवा प्रतिभाग कर रहे हैं जिनमें हापुड़ के युवा 21 सितंबर को दौड़ लगाएंगे।
शुद्ध देसी घी की शुरुआत 600 रु प्रति हजार ML से : 906860773

























