पंजाबी सभा समिति की AGM का आयोजन, 82 ने लिया हिस्सा










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स में पंजाबी सभा समिति की AGM का आयोजन किया गया जिसमें कुल 82 सदस्यों ने भाग लिया। टीनू चावला ने मंच का कुशल संचालन किया। मीटिंग में उपस्थित संरक्षक मण्डल एवं मार्गदर्शक मण्डल के सदस्यों को माला-पहना कर सम्मानित किया गया। उसके बाद अध्यक्ष मनमोहन छाबड़ा ने मीटिंग में उपस्थित सभी सदस्यों का स्वागत किया। इसके बाद अपने कार्यकाल में किये गए कार्यों का उल्लेख किया।
अध्यक्ष ने ही सभा के तीन साल का लेखा-जोखा सदन के पटल पर रखा जिसे ध्वनिमत से पास किया गया। पंजाबी सभा और पंजाबी सभा समिति के मर्जर पर व्यापक चर्चा की गई और इसके लिए एक पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया। सुभाष खुराना, डॉ अशोक ग्रोवर, हरीश ग्रोवर, मनमोहन छाबड़ा एवं कमल बत्रा को इस कार्य को शीघ्रतिशीघ्र संपन्न करने का दायित्व सौंपा गया।
इसके अतिरिक्त सभा की नई कार्यकारिणी को गठित करने के ऊपर व्यापक चर्चा की गई। डॉ. अशोक ग्रोवर ने सर्वसम्मति से अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष सर्वसम्मति से चुनने की जिम्मेदारी ली जिसका वहां उपस्थित सभी सदस्यों ने समर्थन किया। सभा समिति ने कोरोना काल में जिन नए सदस्यों ने अच्छे कार्य किये उन्हें मोमेंटो देकर सम्मानित किया। जिन सदस्यों को मोमेंटो दिए गए उनके नाम इस प्रकार हैँ:
जतिन साहनी
टीनू चावला
धीरज (सोनू) चुग
कपिल मुंजाल
राजेश गाबा
ऋषि लाल चावला
संजय बांगानितिन गुलाटी
मुकेश गेरा
सतपाल तरीका (जल सेवा)
क्रिकेट में तेजी से उभरती प्रतिभा मास्टर समर्थ साहनी को उनकी परफॉरमेंस को ध्यान में रखते हुए उन्हें भी मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। हालांकि वे स्वम् मीटिंग में उपस्थित नहीं हो सके। मीटिंग के अंत में अध्यक्ष ने सभी सदस्यों के पधारने का धन्यवाद दिया।

किराने के सामान की फ्री होम डिलीवरी : 7302805950








Related Posts

रोस्टेड चने असुरक्षित, लाल मिर्ची पाउडर अधोमानक, लगी पेनल्टी

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत जनवरी-फरवरी 2026 के महीने में प्राप्त हुई जांच रिपोर्ट के आधार पर कई प्रतिष्ठानों से…

Read more

सतनाम यादव (पूर्व सभासद) नगर पालिका परिषद गढ़मुक्तेश्वर बृजघाट की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

🔊 Listen to this

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रोस्टेड चने असुरक्षित, लाल मिर्ची पाउडर अधोमानक, लगी पेनल्टी

रोस्टेड चने असुरक्षित, लाल मिर्ची पाउडर अधोमानक, लगी पेनल्टी

सतनाम यादव (पूर्व सभासद) नगर पालिका परिषद गढ़मुक्तेश्वर बृजघाट की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

सतनाम यादव (पूर्व सभासद) नगर पालिका परिषद गढ़मुक्तेश्वर बृजघाट की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

पीएम मोदी के मेरठ दौरे से पहले हापुड़ में सोशल मीडिया पर हलचल, UGC कानून का विरोध

पीएम मोदी के मेरठ दौरे से पहले हापुड़ में सोशल मीडिया पर हलचल, UGC कानून का विरोध

हज यात्रियों के लिए खास खबर

हज यात्रियों के लिए खास खबर

मेगा व बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के सफलता हेतु न्यायिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक

मेगा व बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के सफलता हेतु न्यायिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक

सास व साले पर जानलेवा हमले के आरोपी दामाद को पुलिस ने भेजा जेल

सास व साले पर जानलेवा हमले के आरोपी दामाद को पुलिस ने भेजा जेल
error: Content is protected !!