हापुड, सीमन (ehapurnews.com): अग्रवाल महिला मंच हापुड की साधारण सभा की बैठक में तीज उत्सव धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया।
मंच की सभा का आरंभ संस्था की अध्यक्ष अर्चना कंसल,मंत्री स्वाति गोयल ,संरक्षिका पूनम अग्रवाल द्वारा सदस्यों के शपथ ग्रहण के साथ हुआ।बैठक में सभी सदस्यों का एक दूसरे के साथ परिचय किया गया।, कार्यक्रम संयोजिका आंचल सिंहल के संचालन में तंबोला गेम कराया गया।सभा में आगामी प्रोजेक्टस एवं तीज समारोह के बारे में चर्चा की गयी। सर्वसम्मति से तीज समारोह 19 अगस्त को मनाने व पौधारोपण करने का निर्णय लिया गया। मंच के पदाधिकारियों व सदस्यों ने एकजुट होकर संस्था के उत्थान व वैश्य समाज के हित में अपनी पूर्ण भागीदारी निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में पूनम गुप्ता,वीना आर्या,स्वाति गर्ग, स्वाति, डा० शिखा गोयल,भारती गुप्ता, आकांक्षा , संध्या, कुसुम गोयल,नीरू मित्तल,निधि, रश्मि, नीति सिंघल,पुष्पा ,सपना मित्तल,पारुल ,रति, बीना गर्ग अग्रवाल,अर्चना,कल्पना,उमा, अदती, आदि का सहयोग रहा।
मोना ड्रीम वर्ल्ड: कपड़ों पर 50% तक की छूट : 992714 3205





























