
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़,अग्रवाल महासभा महिला मंच के तत्वावधान में दीपावली मिलन कार्यक्रम का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में महिला सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर एक-दूसरे के साथ पारंपरिक त्यौहार की खुशियाँ साझा कीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं मंगलाचरण के साथ हुआ।
तत्पश्चात मंच की अध्यक्ष अर्चना कंसल, संरक्षक पूनम अग्रवाल ने सभी सदस्याओं का स्वागत करते हुए दीपावली की शुभकामनाएं एवं सुंदर उपहार भेंट किए।
इसके बाद मंच की सचिव स्वाति गोयल एवं कोषाध्यक्ष मधु अग्रवाल ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की।
महिला मंच की मीटिंग संयोजिकाओं ने रोचक गेम्स आयोजित किए गए, जिनमें सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
पूरे कार्यक्रम में उल्लास और सौहार्द का वातावरण बना रहा। महिला मंच की एक सक्रिय सदस्य एवं साहित्य सृजन में अग्रसर लेखिका डॉ. पुष्पा गर्ग को “सुधियों का वृंदावन” उनकी नई पुस्तक के विमोचन एवं साहित्यिक योगदान के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उन्हें अग्रवाल महिला मंच की ओर से पटका पहनाकर सम्मान-पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
मंच की हर सदस्य अपने-अपने क्षेत्र में नारी सशक्तिकरण की मिसाल प्रस्तुत कर रही हैं। साहित्य, समाजसेवा तथा संस्कृति के क्षेत्र में उनका योगदान सराहनीय है।
कार्यक्रम के अंत में दीपावली से संबंधित गीतों एवं पारंपरिक रीतियों के साथ उत्सव का समापन हुआ।
सभी अग्रवाल महासभा के सेवकों एवं सेविकाओं को उपहार दिए गए उपहार पाकर उनके चेहरे खिल उठे।
सदस्याओं ने सामूहिक रूप से एक-दूसरे को शुभकामनाएँ दीं
और स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया। कार्यक्रम मे पूनम गुप्ता रश्मि अग्रवाल रश्मि जिंदल नीरू मित्तल चारु अग्रवाल कल्पना मित्तल शिखा बंसल नीना अग्रवाल रति अग्रवाल अनुराधा गर्ग शुचि अग्रवाल स्वाति गोयल आकांक्षा अग्रवाल अदिति अग्रवाल शिल्पी गर्ग आदि उपस्थित रहे।

आसान किस्तों पर खरीदें एलईडी, वाशिंग मशीन, फ्रिज, माइक्रोवेव: 9536777474






























