हापुड़, सीमन (ehapur news.com): अग्रवाल महासभा हापुड के चुनाव मैदान में उतरे अग्रवंशी सेवा ग्रुप ने सोमवार की रात से हापुड के रेलवे रोड पर स्थित तुलाराम की धर्मशाला में चुनाव कार्यालय खोल दिया। महासभा के प्रधान पद के उम्मीदवार व टिम्बर व्यवसायी संजय गर्ग, उपप्रधान पद के प्रत्याशी संजय अग्रवाल, मंत्री पद के उम्मीदवार अंकुर कंसल,उपमंत्री पद के प्रत्याशी अनिल कुमार जैन,कोषाध्यक्ष पद के उम्मीदवार विमेश कुमार गोयल,उपकोषाध्यक्ष पद पर हिमांशु जैन व कार्यसमिति के सदस्य पद हेतु उम्मीदवारों ने पूजा अर्चना के साथ सम्पन्न कराया।
वैश्य महिला सेवा समिति हापुड की जिलाध्यक्ष अर्चना कंसल,पूनम गुप्ता,रश्मि मित्तल,शशी गोयल आदि गृहणियों ने उद्घाटन अवसर पर पहुंचकर अग्रवंशी सेवा ग्रुप को अपना पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की और कहा कि वह अग्रवंशी सेवा ग्रुप के पक्ष में महिलाओं का समर्थन जुटाने में लगी है।
अग्रवाल महासभा के प्रधान पद के प्रत्याशी संजय गर्ग ने वैश्य समाज के हित में उठाई जाने वाली प्राथमिकताएं गिनाई और कहा कि सभी के सहयोग से यह सब कार्य सम्भव हो पाएगा।
चुनाव दफ्तर के उद्घाटन पर अग्रवंशी सेवा ग्रुप की ओर से आने वाले मेहमानों व समर्थकों के लिए के लिए विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों व भोजन की व्यवस्था की गई।
अग्रवंशी सेवा ग्रुप की ओर से सभी पदाधिकारियों,वरिष्ठ व्यापारी नेता टुक्की राम गर्ग, आलू व्यापारी अनिल गुप्ता,जगदीश प्रधान,भूतपूर्व सभासद अनुज गर्ग आदि ने मेहमानों का स्वागत किया।
अग्रवाल महासभा चुनाव: अग्रवंशी सेवा ग्रुप की ओर से डॉ अनिल कुमार जैन उपमंत्री पद के प्रत्याशी































