हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अग्रसेन अग्रवाल रचनाकार समूह द्वारा 5 अगस्त को रामजन्म भूमि शिलान्यास को लेकर एक विराट, ऐतिहासिक एवं अविस्मरणीय ऑनलाइन भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं कार्यक्रम अध्यक्ष वरिष्ठ कवि एवं लेखक मधुकांत बंसल रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ मां शारदे की वंदना से कवित्री डॉ अर्चना गुप्ता ने किया। अग्रसेन अग्रवाल रचनाकार समूह के संस्थापक एवं कार्यक्रम संयोजक वरिष्ठ कवि अशोक गोयल ने संचालन किया। वरिष्ठ कवि प्रेम ‘निर्मल’ ने पढ़ा:

“भूमि पूजन अवध, में हुआ राममय देश
निर्मल कुछ ऐसा लगा, रहा न मन में द्वेष”।।
कवयित्री अलका अग्रवाल ने पढ़ा:
“हे राम प्रभु राम, माता राम, पिता राम।”
कार्यक्रम में इसके अतिरिक्त अनेक रचनाकारों ने भाग राम पर आधारित रचनाएँ प्रस्तुत कर वातावरण को राम मय बना दिया। कार्यक्रम में आगरा, पिलखुवा, सिम्भावली, हापुड़, मुंबई, ऍम.पी., भोपाल, आसाम, मुरादाबाद, छत्तीसगढ़, फरीदाबाद, झारखंड, ग्वालियर, वाराणसी, बहजोई आदि अनेक स्थानों से रचनाकार पटल पर उपस्थित हुए।
अब घर बैठे पाए अपनी रोजाना की ज़रुरत की चीजें. FREE HOME DELIVERY, बस कॉल करें: 7302805950

Ravindra Brand पेश करते हैं शुद्ध सरसो का तेल: 9837044155, 9837777888:


























