
दो महीने बाद मृतक की कब्र खोदकर शव निकालकर पोस्टमार्टम को भेजा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव कमालपुर में दो महीने पहले गाय के लिए चारा लेने गए 22 साल के युवक की करंट की चपेट में आकर मौत हो गई थी। इसके बाद पुलिस ने शुक्रवार को शव को कब्र खोदकर निकाला और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
22 वर्षीय आरिफ की 7 जून की सुबह कारण की चपेट में आने से मौत हो गई थी। आरिफ गाय के लिए चारा लेने के लिए खेतों पर गया था। मृतक के पिता कलवा ने बताया कि पड़ोस के खेत पर जानवर को भगाने के लिए तारबंदी की गई थी। इसमें करंट दौड़ता था। आरिफ उन्हीं तारों की चपेट में आ गया जिसके कारण उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई कासिम का आरोप है कि खेत के मालिक जुबेर, अबूबकर पुत्र अख्तर व नौशाद, आरिफ पुत्र मेहरुद्दीन उसे दूसरे खेत में फेंक रहे थे। तभी परिजन वहां पहुंचे और उसे अस्पताल में भर्ती कराया था लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। परिजनों की ईद की खुशियां माता में बदल गई थी जिसके बाद गमगीन माहौल में मृतक का दफना किया गया। 19 जुलाई को मृतक के परिजनों ने थाने में तहरीर दी थी। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्र खोदकर बाहर निकाला और शुक्रवार को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कमल डोसा प्लाजा लेकर आए हैं नए अंदाज़ में वहीं पुराना स्वाद: 7017570838

































