👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा मेला सकुशल संपन्न होने पर गढ़मुक्तेश्वर नगरपालिका परिषद के चेयरमैन सोना सिंह ने सभासदों के साथ गंगा में दूध की धार चढाई और गंगा मैय्या की पूजा अर्चना कर धन्यवाद किया। बता दें कि कार्तिक पूर्णिमा मेला अक्टूबर में शुरू हुआ था। 12 दिवसीय यह मेला सकुशल संपन्न होने पर गढ़मुक्तेश्वर नगरपालिका परिषद के चेयरमैन सोना सिंह ने गंगा के बीच जाकर मैया को दूध की धार चढ़ाई। इसके साथ ही विश्व शांति की कामना की।
































