
पति की मौत के बाद बच्चे की फीस जमा करने में असमर्थ दिव्यांग मां ने सीएम योगी से मांगी मदद
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव शाहपुर जट्ट की रहने वाली बबीता अपने 6 साल के बेटे अर्नव गोस्वामी के साथ लखनऊ पहुंची और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जनसुनवाई में अपनी मांग के समर्थन में ज्ञापन सोपा। बबीता ने बताया कि उन्होंने सीएम योगी से नौकरी दिलाने और बच्चे की फीस माफ करने की मांग की। इसके पश्चात सीएम योगी द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी को फोन कर मामले में महिला की हर संभव मदद करने का निर्देश दिया।
बबीता की शादी बुलंदशहर के रहने वाले हिमांशु गोस्वामी से वर्ष 2016 के दिसंबर के महीने में हुई थी। हिमांशु मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था लेकिन किडनी फेल होने के कारण दो वर्ष पहले 7 अगस्त को उसकी मौत हो गई। इसके बाद बबीता पर आफत का पहाड़ टूट पड़ा जिसका बेटा अर्नब गोस्वामी बाबूगढ़ क्षेत्र के स्कूल में दूसरी कक्षा में पढ़ता है। आर्थिक तंगी के कारण वह बच्चों की फीस जमा करने में भी असमर्थ है जो कई परेशानियों से गुजर रही है।
अपनी समस्या लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास सोमवार को पहुंची और जनसुनवाई में मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि वह दिव्यांग है और उनके पास कोई संपत्ति नहीं है। वह अपने बेटे की पढ़ाई भी नहीं करा पा रही। वह भूखमरी की कगार पर हैं। उनका मन अब आत्महत्या करने के लिए उकसा रहा है। ऐसे में उन्होंने मुख्यमंत्री से किसी कार्यालय में चतुर्थ श्रेणी में नौकरी दिलाने और बच्चे की फीस माफ कराने की मांग की जिससे वह अपने परिवार का भरण पोषण कर सकें। मामले में मुख्यमंत्री ने संज्ञान लेकर डीएम से बात की है।
जुगल बैकरी से खरीदें बेकरी बिस्कुट, केक, पेस्ट्री, मिल्क ब्रेड, बर्गर, कुलचे आदि: 9897892601

































