हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के रामलीला मैदान में रामलीला का मंचन किया जा रहा है जिसमे बुधवार को श्री राम, लक्ष्मण द्वारा मां सीता की खोज, हनुमान जी द्वारा अशोक वाटिका को उजाड़ना, रावण के पुत्र अक्षय कुमार का वध और लंका दहन का मंचन किया गया। इस दौरान रामलीला मैदान जय श्री राम के उद्घोष के साथ गूंज उठा।
हापुड़ के रामलीला मैदान में भगवान श्री राम मां जानकी की खोज में वनों में भटके और अपनी सेना को चारों दिशाओं में मां सीता की खोज के लिए भेज दिया। दक्षिण टुकड़ी की सेना का नेतृत्व कर रहे अंगद और जामवंत जैसे समुद्र तट पहुंचे तो उन्हें जटायु के छोटे भाई ने बताया कि मां सीता अशोक वृक्ष के नीचे लंका में बैठी रो रही हैं। वायुपुत्र समुद्र को पार कर लंका में प्रवेश कर गए। इस दौरान वानर को देख लंका में अफरा-तफरी मच गई। पवन पुत्र हनुमान ने मां जानकी को प्रभु श्री राम का संदेश सुनाया और उसके बाद अशोक वाटिका को उजाड़ कर रावण के पुत्र अक्षय कुमार का वध कर दिया।
अशोक वाटिका को उजाड़ने के बाद मेघनाथ और हनुमान का युद्ध होता है जिसके बाद मेघनाथ उन्हें बांधकर लंका ले जाता है और उनकी पूंछ में आग लगा देता है। महाबल अपनी पूंछ में लगी आग से लंका को राख कर देते हैं और समुंदर से अपनी पूंछ में लगी आग को बुझाते हैं।
B.TECH, B.PHARM, B.ARCH, BCA, BBA, MBA, M.PHARM में एडमीशन के लिए कॉल करें: 7251000130/31

































