हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : धौलाना के औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार को एक फैक्ट्री में हुए विस्फोट हादसे के बाद प्रदेश सरकार के दस विभागनों की नींद रविवार को टूट गई।
जिलाधिकारी मेधा रुपम की अगुवाई में फायर, प्रदुषण सहित दस विभागों के अफसरों ने इंडस्ट्रीयल एरिया में स्थित एक-एक फैक्टरी का सर्वे व निरीक्षण शुरु किया। सर्वे ने टीम ने जांच की कि फैक्टरी में जिस उत्पादन की मान्यता मिली है, वह उत्पादन मानकों के अनुसार है अथवा नहीं। फैक्टरी के सभी आवश्यक पेपरों की जांच के साथ-साथ फायर व प्रदूषण के एनओसी को भी देखा जा रहा है।
बता दें कि धौलाना क्षेत्र में एक फैक्टरी में आग लगने के बाद 12 मजूदरों की मौत हो गई और 21 श्रमिक घायल हो गए। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि मानकों के विपरीत कार्यरत यूनिटों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
घर बैठे कराएं MAKEUP, DISCOUNT के साथ : 8218124225





























