
धूप के बाद अचानक आसमान में छा गए बादल, दिन में हुआ अंधेरा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में रविवार को जबरदस्त बारिश हुई। दोपहर करीब 1:00 बजे के आसपास आसमान में काली घटा छा गई जिस दिन में ही अंधेरा हो गया और वाहन चालकों को वाहनों की लाइटों का प्रयोग करना पड़ा। इसके बाद जमकर बारिश हुई और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। संभावना है कि आने वाले कुछ दिनों तक बारिश का क्रम जारी रहेगा।
रविवार को सुबह के समय तेज धूप निकली। इसके बाद अचानक मौसम ने करवट ली और आसमान में काले बादल छा गए और देखते ही देखते जबरदस्त बारिश हुई। हापुड़ के साथ-साथ पिलखुवा, बाबूगढ़, सिंभावली आदि इलाकों में बारिश हुई। बारिश का क्रम पिछले कुछ दिनों से लगातार जारी है। संभावना है कि सोमवार को भी बारिश होगी।
जुगल बैकरी से खरीदें बेकरी बिस्कुट, केक, पेस्ट्री, मिल्क ब्रेड, बर्गर, कुलचे आदि: 9897892601
























