👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आईफ़्लू की चपेट में आकर स्वस्थ होने वाले मरीज एक बार फिर से आई फ्लू से ग्रसित हो रहे हैं। दोबारा संक्रमित होने वालों का आंकड़ा प्रतिदिन बढ़ रहा है जिसमें स्कूल जाने वाले बच्चे सर्वाधिक प्रभावित हैं।
जनपद में आई फ्लू से स्वस्थ हो चुके मरीजों को एक बार फिर आई फ़्लू अपनी चपेट में ले रहा है जिन्हें फ़्लू के साथ-साथ सर दर्द और बुखार की समस्या भी हो रही है। चिकित्सकों की सलाह है कि समस्या होने पर तुरंत नेत्र रोग विशेषज्ञ को दिखाएं। यह बीमारी देखने से नहीं बल्कि संक्रमित जगह को छूने या मरीज के संपर्क में आने से होती है। ऐसे में दवाइयां लेना बेहद जरूरी है। चिकित्सक से परामर्श के पश्चात ही दवाइयां ले।
Class II से Class X तक के बच्चे ट्यूशन के लिए सम्पर्क करें: 8755338212 पर































