हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र के गांव दौलतपुर ढीकरी में खाना बनाते समय ज्वलनशील पदार्थ में आग लगने के कारण आग में झुलसे चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। आग की चपेट में आने से महिला, उसके एक पुत्र और बेटी की पहले ही मौत हो चुकी है। रविवार को जब भाई बहन की चिता को मुखागनी नहीं दी जा रही थी उस दौरान पिता को अपने एक और बेटे की मौत की सूचना मिली जिससे परिवार में कोहरा मचा है। घर के मुखिया हरिया सैनी का रो-रो कर बुरा हाल है।

ज्ञात हो कि तीन सितंबर को घर में हरिया की पत्नी शिमला देवी खाना पका रही थी। इसी बीच पास रखे ज्वलनशील पदार्थ ने आग पकड़ ली और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग पर काबू पाने के लिए शिमला का बेटा चिंकू उर्फ नीरज तथा बेटी रेनू ने बुझाने का प्रयास किया लेकिन वह बुरी तरह झुलस गए। वहीं राहुल भी मौके पर पहुंचा और आग बुझाने की कोशिश की। आग बढ़ाने के कारण चारों बुरी तरह झुलस गए जिन्हें ग्रामीणों ने आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर हालत को देखते हुए चारों को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया जहां चार सितंबर को शिमला देवी ने दम तोड़ दिया था। शनिवार की रात को चिंकू और रेनू की भी मौत हो गई। रविवार को हरिया ने बेटे राहुल को भी खो दिया। परिवार में गम का माहौल है।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457



























