👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : थाना हापुड़ देहात के गांव असौड़ा की अमन कालोनी में मंगलवार की सुबह बदमाश एक महिला को चाकू से घायल कर बकरी चोरी कर ले उड़े। महिला के घायल होने की खबर पर लोगों की भीड़ मौके पर एकत्र हो गई।
असौड़ा की अमन कालोनी में नसरीन नाम की महिला रहती है। मंगलवार की तड़के बदमाश आए और नसरीन की बकरियां चोरी कर ले जाने लगे। खटखट की आवाज सुनकर महिला की नींद टूट गई और महिला ने बदमाशों को ललकारा। बदमाश महिला पर चाकूओं से हमला कर बकरी ले उड़े। घायल महिला को मेरठ रेफर किया गया है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी एस.एन वैभव पांडे ने बताया कि बदमाशों की पकड़ के लिए पुलिस टीम गठित की गई है। बदमाशों को जल्दी पकड़ लिया जाएगा।
सब्जियों पर 5% की छूट, डिलीवरी लेट होने पर 15% अतिरिक्त छूट: 8650607033






























