हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के बाद अब बुलंदशहर में भी सेल्स एसोसिएशन की स्थापना की गई. इसका उद्देश्य विभिन्न कंपनियों में कार्यरत सेल्स टीम के होने वाले शोषण के खिलाफ आवाज उठाना है. प्राप्त जानकारी के अनुसार हापुड़ बुलंदशहर के बाद जल्द ही गाजियाबाद और मेरठ में भी सेल्स एसोसिएशन का गठन किया जाएगा. रविवार को बुलंदशहर में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें सेल्स एसोसिएशन के संस्थापक हापुड़ निवासी गौरव बजरंगी ने सेल्स टीम के साथ हो रहे शोषण का मुद्दा जोर-शोर से उठाया. बुलंदशहर की जिम्मेदारी यतेंद्र को दी गई जिन्हें बुलंदशहर में सेल्स एसोसिएशन का जिला अध्यक्ष बनाया गया. इस दौरान हापुड़ के जिलाध्यक्ष जतिन, उपाध्यक्ष हरीश सिंघल, उपाध्यक्ष अमित शर्मा, कार्यालय प्रभारी सन्नी शर्मा, महामंत्री निखिल जैन आदि उपस्थित रहे.
































