हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हड़ताल व साप्ताहिक अवकाश के चार दिन बाद बुधवार को बैंक खुले तो बैंक ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी। बैंकों के निजीकरण के विरोध में सरकारी बैंकों के कर्मचारी सोमवार व मंगलवार को हड़ताल पर रहे जिस कारण कारोबार बुरी तरह प्रभावित रहा बताते है इस दौरान अरबों रुपए के चैकों का भुगतान अटक गया और व्यापारिक गतिविधियां प्रभावित रही। एटीएम खाली हो जाने से भी लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा
आज बुधवार को बैंक खुलने पर व्यापारियों व ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी और अपनी बारी आने का ग्राहक को घंटों इंतजार करना पड़ा। बैंक प्रबंधकों का कहना है कि ग्राहकों को परेशानी न हो इसके लिए अतिरिक्त व्यवस्थाएं की गई है।
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288
























