
खाद्य के बाद ड्रग इंस्पेक्टर का सरस्वती मेडिकल कॉलेज में छापा, बिक्री की जा रही दवाओं के बिल न मिलने पर नोटिस
हापुड़, सीमन /रियाज अहमद(ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा में स्थित सरस्वती मेडिकल कॉलेज में अधिकारियों के छापे का दौर जारी है। हाल ही में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मुख्यालय द्वारा मिली शिकायत के बाद सरस्वती मेडिकल कॉलेज तथा रामा मेडिकल की केंटिनो में छापा मार कार्रवाई की और नमूने संग्रहित किए थे। अब ड्रग इंस्पेक्टर ने सरस्वती मेडिकल कॉलेज के मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया जहां बिक्री की जा रही दवाओं के बिल उपलब्ध न मिलने पर मेडिकल कॉलेज को नोटिस जारी किया गया है। निरीक्षण में मेडिकल स्टोर का लाइसेंस मौके पर नहीं मिला। चार दवाओं के सैंपल लेकर परीक्षण के लिए भेजे गए हैं। परीक्षण रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ड्रग इंस्पेक्टर हेमेंद्र कुमार ने अपनी टीम के साथ गुरुवार की शाम मेडिकल स्टोर पर छापा मार कार्रवाई की। निरीक्षण में गंदगी और बेतरतीब दवाई पाई गई जिसके बाद जांच की तो पता चला कि स्टोर के संचालक के पास बिक्री की जा रही है। दवाओं के बिल नहीं थे।इसके बाद ड्रग इंस्पेक्टर ने नाराजगी जाहिर करते हुए मेडिकल कॉलेज को नोटिस जारी रिपोर्ट मेरठ स्थित डीएलए कार्यालय को भेजी है। चार दवाओं के सैंपल भी जांच के लिए भेजे गए हैं।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288


































