तलाक के बाद प्रेमी के घर पहुंची महिला, बारात लेकर जा रहा प्रेमी दुल्हा भागा












तलाक के बाद प्रेमी के घर पहुंची महिला, बारात लेकर जा रहा प्रेमी दुल्हा भागा

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक की शादी बुलंदशहर निवासी युवती के साथ हुई थी। शनिवार को लड़की पक्ष के लोग दिन भर बारात का इंतजार करते रहे लेकिन दूल्हे की प्रेमिका उसके घर पहुंच गई। मामले की भनक लगने पर प्रेमी फरार हो गया। सिंभावली पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना सिम्भावली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने थाने में तहरीर देकर बताया कि 3 साल पहले गाजियाबाद के रहने वाले युवक से उसका निकाह हुआ था जबकि शादी से पहले से गांव के युवक से उसका प्रेम-प्रसंग चल रहा था। प्रेमी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया और अश्लील फोटो व वीडियो भी अपने मोबाइल में कैद कर लिए। इसी बीच प्रेमी का रिश्ता बुलंदशहर की रहने वाली युवती के साथ तय हो गया जिसके बाद बारात बुलंदशहर के लिए रवाना हुई। वहीं प्रेमिका पुलिस के साथ प्रेमी के घर पहुंच कर हंगामा करने लगी। मामले की भनक लगने पर प्रेमी भाग गया। इस बीच बुलंदशहर में दुल्हन भी बारात का इंतजार करती रही।

महिला ने बताया कि आरोपी प्रेमी ने उसकी अश्लील फोटो व वीडियो उसके पति को भेज दिए। इसके बाद पति ने तीन तलाक दे दिया। उसने मामले में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस जांच कर रही है।

कमल डोसा प्लाजा लेकर आए हैं नए अंदाज़ में वहीं पुराना स्वाद: 7017570838











  • Related Posts

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    🔊 Listen to this अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में…

    Read more

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    🔊 Listen to this दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में सोमवार को एक रेस्टोरेंट के सामने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा
    error: Content is protected !!