
कड़ी मशक्कत के बाद चंदनगो को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र में भागीरथ फार्महाउस के पीछे एक चंदनगो निकल आई जिसे देखकर लोगों के होश उड़ गए। चंदनगो यहां से वहां भागने लगी जिसके बाद वनकर्मी रवि कुमार को मामले से अवगत कराया। सूचना पाकर पहुंचे वनकर्मी ने कड़ी मशक्कत के बाद दीवार के पीछे छिपी चंदनगो आखिर पकड़ लिया और उसका रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
बाबूगढ़ छावनी में स्थित भागीरथ फार्म हाउस के पीछे एक चंदनगो घुस गई जिसके बाद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर वनकर्मी रवि कुमार मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक़्कत के पश्चात चंदनगो पकड़कर उसका सुरक्षित रेस्क्यू किया।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर

































