👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ बार एसोसिएशन हापुड़ के अधिवक्ताओं ने शनिवार को एडवोकेट विवेक गर्ग का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। दरअसल एडवोकेट विवेक गर्ग ने अग्रवाल महासभा हापुड़ के लेखा निरीक्षक पद पर दोनों पक्षों की ओर से नामांकन पत्र दाखिल किया। ऐसे में विवेक गर्ग का ऑडिटर पद पर निर्विरोध चुना जाना तय है जिसकी औपचारिक घोषणा अभी बाकी है। इस अवसर पर एडवोकेट विशाल अग्रवाल, एडवोकेट मनीष, एडवोकेट विनय कश्यप, एडवोकेट तुषार सिंह, एडवोकेट विवेक आदि ने स्वागत किया।





























