हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): शुक्रवार की अपराह्न हापुड़ की सड़कें वकील एकता जिंदाबाद के नारों से गूंज उठी। अपनी मांगों के समर्थन में सड़कों पर उतरे अधिवक्ताओं ने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हापुड़ की कचहरी रोड पर स्थित कचहरी से अधिवक्ताओं ने पैदल मार्च निकाला जो तहसील चौराहा, अतरपुरा चौराहा, रेलवे रोड, फ्रीगंज रोड से होते हुए कचहरी पहुंचे और शांतिपूर्वक पैदल मार्च निकाला। हापुड़ बार एसोसिएशन हापुड़ के सचिव नरेंद्र शर्मा एडवोकेट का कहना है कि हापुड़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक व अन्य पुलिस कर्मियों के तबादले से वह नाखुश है।

अधिवक्ताओं की मांग है कि दोषी पुलिस कर्मियों का तबादला हो साथ ही उनका सस्पेंशन भी किया जाए। मात्र स्थानांतरण होने से वह नाखुश है और सस्पेंड होने तक अधिवक्ताओं का धरना प्रदर्शन लगातार जारी रहेगा।
दरअसल हापुड़ में प्रदर्शन कर वापस लौट रहे वकीलों पर 29 अगस्त को पुलिस ने लाठी चार्ज किया था जिसके बाद अधिवक्ताओं ने आंदोलन शुरू किया और जो अभी भी जारी है। इस दौरान हापुड़ बार को अन्य जिलों व राज्यों की बार ने भी खुलकर समर्थन दिया है। हापुड़ में सैंकड़ों की संख्या में अधिवक्ता सड़कों पर उतरे और पुलिस-प्रशासन को जीभर कर कोसा। हाथों में तख्तियां लिए अधिवक्ता पैदल मार्च निकाल रहे थे जिन्होंने मांग की है कि जल्द से जल्द दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए, अधिवक्ताओं के खिलाफ दर्ज मुकदमा को निरस्त किया जाए और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा कायम हो। सीनियर एडवोकेट अनिल आजाद का कहना है कि जनता की परेशानी का कारण सिर्फ और सिर्फ सरकार है।
VIDEO: वीर जी मलाई चाप: अब नॉन वेज का स्वाद वेज में : 8266888248, 9634049246



























