पहलगाम में हुए आतंकी हमले की अधिवक्ताओं ने की घोर निंदा












पहलगाम में हुए आतंकी हमले की अधिवक्ताओं ने की घोर निंदा

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान करीब 17 लोग घायल हो गए। आतंकी हमले से लोगों में नाराजगी है। हापुड़ बार एसोसिएशन हापुड़ के पदाधिकारी तथा सदस्यों ने मामले में एक ज्ञापन हापुड़ के जिलाधिकारी अभिषेक पांडे को बुधवार को सौंपा और कहा कि कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा मंगलवार को देश के विभिन्न क्षेत्रों से घूमने के लिए आए पर्यटकों से धर्म पूछ कर उन्हें निशाना बनाया गया। आईडी कार्ड देख कर विशेष धर्म के लोगों की हत्या की गई। इसमें करीब 26 व्यक्तियों की मौत हो गई है। इस आतंकवादी हमले से देश के सभी देशवासियों में रोष व्याप्त है और काफी ज्यादा गुस्सा है। एक विशेष धर्म के व्यक्तियों को निशाना बनाकर देश को बांटने की साजिश की गई है। इसका कायराना आतंकी हमले की जितनी निंदा की जाए कम है। हापुड़ बार एसोसिएशन हापुड़ के पदाधिकारियों ने इस आतंकी हमले की घोर निंदा की है। इस दौरान राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन जिलाधिकारी को सोपा।
इस दौरान संजय कंसल, वीरेंद्र सैनी, संजय मित्तल, भोपाल शिशोदिया, देवेन्द्र खरे, सुधीर त्यागी, रवि सैनी, मोहित वर्मा, तेजवीर सिंह, राहुल मित्तल, अजय सैनी, सतेंद्र तोमर, अनिल शर्मा, उज्जवल कंसल, सुधांशुदत्त शर्मा, नितिन पूनिया, विकास त्यागी, मोहित त्यागी आदि उपस्थित रहे।

मात्र एक रुपए में लोन करा कर घर ले जाओ AC, फ्रिज, वाशिंग मशीन: 9536777474











  • Related Posts

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    🔊 Listen to this अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में…

    Read more

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    🔊 Listen to this दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में सोमवार को एक रेस्टोरेंट के सामने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा
    error: Content is protected !!