हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ बार एसोसिएशन हापुड़ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने सोमवार को अलीगढ़, सुल्तानपुर में हुई अधिवक्ताओं की हत्या के विरोध में हुंकार भरी। साथ ही जौनपुर और प्रतापगढ़ में अधिवक्ताओं के विरोध में ज्ञापन एसडीएम सदर हापुड़ सुनीता सिंह को सौंपा। हत्या और उत्पीड़न के विरोध में अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे।

हापुड़ बार एसोसिएशन हापुड़ के अध्यक्ष हाजी ऐनुल हक की अध्यक्षता में सचिव नरेंद्र शर्मा के संचालन में सोमवार को अधिवक्ताओं की एक बैठक हुई जिसमें सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। अधिवक्ताओं ने इस दौरान सुल्तानपुर के अधिवक्ता आजाद अहमद और अलीगढ़ के अधिवक्ता अब्दुल मुगीस की सरेआम गोली मारकर हुई हत्या का विरोध किया। साथ ही जौनपुर और प्रतापगढ़ में अधिवक्ताओं के साथ उत्पीड़न की घटना का भी विरोध किया। इस दौरान अन्य अधिवक्ता भी उपस्थित रहे। नाराजगी अधिक्ताओं ने एसडीएम सदर हापुड़ सुनीता सिंह को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान हापुड़ क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिसोदिया व अन्य पुलिसकर्मी तथा अधिकारी उपस्थित रहे।
हापुड़: गाय के गोबर से बनें पेंट से घर को दें न्या रंग: 7417214763


























