हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग काफी समय से उठ रही है। वहीं इस आंदोलन को गति देने के लिए बुधवार को हापुड़ बार एसोसिएशन हापुड़ ने हापुड़ के सूर्यविहार स्थित उपनिबंधक कार्यालय पर पहुंचकर तालाबंदी कर दी और जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
बता दें कि मंगलवार को मेरठ में हाईकोर्ट बेंच स्थापना केंद्रीय संघर्ष समिति की बैठक हुई जिसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 22 जनपदों में हड़ताल कर तालाबंदी का फैसला लिया गया।
हापुड़ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजित चौधरी ने बताया कि यह आंदोलन जारी रहेगी। वहीं सचिव रविंद्र सिंह ने बताया कि जब तक मांग पूरी नहीं हो जाती जतब तक हर बुधवार और शनिवार को तालाबंदी रहेगी।
हापुड़ में चखे अमृतसरी छोले और चूर-चूर नान का स्वाद: 8979755041, 7055225333




























