हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): धौलाना में अधिवक्ताओं के साथ हुई मारपीट को लेकर आक्रोशित अधिवक्ता साथियों ने एसडीएम को एक ज्ञापन सौंपा है। जानकारी के अनुसार धौलाना थाना क्षेत्र के गांव ककराना निवासी अधिवक्ता संजीव राघव अपने कुछ अधिवक्ता साथियों के साथ धौलाना तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन कर रहे थे। अधिवक्ताओं का आरोप है कि शुक्रवार की शाम पांच बजे कुछ दबंग तहसील परिसर में आए और अधिवक्ताओं के साथ जमकर मारपीट की। मारपिटाई से गुस्साए अधिवक्ताओं ने धौलाना उप जिला अधिकारी सुनीता सिंह को ज्ञापन सौंपकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288

























