अधिवक्ता पर किया हमला, धमकी देकर आरोपी फरार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की पुरानी कलेक्ट्रेट के पास एक अधिवक्ता पर दो लोगों ने हमला कर दिया और जमकर गाली-गलौज किया जिसका विरोध करने पर उन्होंने अधिवक्ता के साथ अभद्रता की। पीड़ित अधिवक्ता ने मामले में हापुड़ कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। अधिवक्ता के साथ हुई अभद्रता से अधिवक्तागणों में नाराजगी है जिन्होंने मामले में पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस जांच कर रही है।
हापुड़ के पुराना बाजार निवासी मोहम्मद काशिफ पुत्र सिफ्टे हसन हापुड़ में अधिवक्ता है जो कि सोमवार को किसी कार्य से पुरानी कलेक्ट्रेट गए हुए थे। जब वह नगर पालिका परिषद के परिसर में स्थित न्यायालय से काम खत्म कर वापस लौट रहे थे तो दो दबंगों ने उन पर हमला कर दिया जिसका विरोध करने पर जमकर मार पिटाई की और गाली-गलौज किया। पीड़ित अधिवक्ता ने सोमवार को थाने में तहरीर देकर पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457




























