
सूबे की प्रत्येक तहसील में खुलेगा एडवांस्ड स्किल प्रशिक्षण केंद्र
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश के व्यवसायिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व हापुड़ जनपद हापुड़ प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा है कि अब सूबे की प्रत्येक तहसील में एक एडवांस स्किल ट्रेनिंग सेंटर खुलेगा। इन एडवांस्ड स्किल ट्रेनिंग सेंटर में छात्रों को परंपरागत ट्रेड में प्रशिक्षण के साथ ही ड्रोन टेक्नोलॉजी, आर्टीफिशियल इंटेलीजेंस (एआई), सोलर एनर्जी इत्यादि के क्षेत्र में लिंग दी जाएगी।
उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन की ओर से अभी जिला स्तर पर स्किल ट्रेनिंग सेंटर हैं। किसी जिले में अधिक तो किसी में कम। अब इनका तहसील स्तर तक विस्तार करने की कार्ययोजना तैयार की गई है। जिससे ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को सबसे अधिक लाभ होगा। खासकर छात्राओं को बड़ी राहत मिलेगी। अभी दूर-दराज ट्रेनिंग सेंटर होने से उन्हें कौशल प्रशिक्षण हासिल करने में कठिनाई होती है। विद्यार्थियों को उनकी रूचि और उद्योगों की मांग के अनुसार स्कूिल ट्रेनिंग दी जाएगी। सभी जिलों में उद्यमियों के साथ बैठक कर वहां के उद्योगों की मांग को देखते हुए कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम तैयार किए जाएंगे।
उत्तर प्रदेश कोशल विकास मिन तहसील स्तर पर जो एडवांस्ड स्किल सेंटर स्थापित करेगा उसमें 60 प्रतिशत कोर्स फ्यूचर टेक्नोलॉजी के अनिवार्य रूप से रहेंगे। बाकी 40 प्रतिशत परंपरागत कोर्स की भी ट्रेनिंग दी जाएगी। छात्रों को रोबोटिक्स, साइबर सिक्योरिटी और ग्रीन टेक्नोलॉजी इत्यादि की ट्रेनिंग देने की व्यवस्था होगी।
CONTACT FOR CRASH COURSE: 7351945695

































