
10 लाख से अधिक कीमत की मिलावटी खाद्य सामग्री नष्ट
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): आगामी त्यौहारों को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम लगातार छापेमारी कर रही है और मानकों के विपरीत बन रही खाद्य सामग्री को लगातार नष्ट भी कराया जा रहा है। सोमवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने एक शिकायत के आधार पर छापामार कार्रवाई करते हुए पिलखुवा के परतापुर में सफेद रसगुल्ले का नमूना लिया और गंदगी व मक्खियों पाए जाने पर 180 किलो रसगुल्ला नष्ट कराया गया जिसकी कीमत 21,600 रुपए बताई जा रही है। साथ ही इंप्रूवमेंट नोटिस भी जारी किया गया।
सहायक आयुक्त-2 के नेतृत्व मे खाद्य सुरक्षा की टीम द्वारा रझैटी गांव मे राजेश कुमार स्वीट की दुकान पर छापा मारकर मावा का नमूना जांच हेतु लिया गया । मावा डीप फ्रीजर मे रखा हुआ था जिसमे से बदबू आ रही थी। मौके पर टीम द्वारा लगभग 360 किग्रा गड्ढा खुदवा कर मावा नष्ट कराया गया।
खाद्य सुरक्षा की टीम द्वारा ट्रांसपोर्ट नगर में टैंकर को रोका और रिफाइंड सोयाबीन ऑइल का नमूना जांच हेतु लिया गया। मौके पर उक्त खाद्य तेल की FSW Lab से जाँच में संदिग्ध पाया गया। अतः शेष 6,000 लीटर तेल को नियमानुसार सीज़ कर दिया गया जिसकी कीमत रुपया 7,20,000/- है।
बीती रात 10:00 बजे हाईवे पर अटसैनी के पास हरियाणा ढाबे पर महिंद्रा बोलेरो पिकअप जनपद अमरोहा के हरियाणा गांव रिफाकत अली पुत्र सदाकत अली की चौधरी डेरी निर्मित लगभग 12 कुंतल पनीर जोकि प्रथम दृष्टया मिलावटी बदबूदार था जिसका नमूना भरकर उसे जेसीबी मंगा कर नष्ट कराया जिसकी कीमत लगभग 3,24,000 थी। गढ़ कोतवाली क्षेत्र के अठसैनी में तीन लाख रुपए की कीमत के पनीर को कराया नष्ट कराया। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज राय, प्रियंक, आर पी गुप्ता, सहरिश सादात खाद्य सुरक्षा अधिकारी शामिल रहे।
99 स्टोर से दिवाली उपहार खरीदे 99/- रुपए में: 8191820867





























