
हापुड़ में 500 मेडिकल सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मेरठ के एलएलआरएम समेत नौ मेडिकल कॉलेजों की प्रवेश सोमवार से एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज के सभागार में शुरू होगी। यह प्रक्रिया 26 अगस्त तक चलेगी। पांच सितंबर से नया सत्र शुरू होगा। छह मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस और तीन में डेंटल के लिए एडमिशन होंगे। एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में 150 सीटों के लिए एडमिशन होंगे। इनमें 23 ऑल इंडिया और 127 एडमिशन यूपी नीट के माध्यम से होंगे। इसके अलावा सुभारती मेडिकल कॉलेज में 200, रामा मेडिकल कॉलेज हापुड़ में 250, सरस्वती मेडिकल कॉलेज हापुड़ में 250, मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में 200 और अजय सांगली इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस शामली में 150 सीटों के लिए एडमिशन होंगे। एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में ही तीन डेंटल कॉलेजों की प्रवेश प्रक्रिया भी पूरी की जाएगी। इनमें सुभारती डेंटल कॉलेज मेरठ, कालका डेंटल कॉलेज मेरठ और कोठीवाल डेंटल कॉलेज मुरादाबाद में 100-100 सीटों के लिए एडमिशन होंगे। नोडल अधिकारी प्रोफेसर डॉ. प्रीति सिन्हा ने बताया कि डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन ऑनलाइन पहले हो चुके हैं। अब एडमिशन होने हैं।
99 स्टोर मिनी मॉल से खरीदें लखानी चप्पल व कंपनियों के जूते: 8191820867



























