👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : नगर पालिका पिलखुवा का मंगलवार को अपर जिलाधिकारी श्रद्धा शांडिल्यायन ने औचक निरीक्षक किया और परिषद के रिकार्ड के रख-रखाव व कर वसूली कम होने पर नाराजगी जताई।
अपर जिलाधिकारी श्रद्धा शांडिल्यायन मंगलवार को अचानक नगर पालिका पिलखुवा के दफ्तर पहुंची जिससे हड़कंप मच गया। निरीक्षम के दौरान परिषद के लिपिक अपनी सीटों से गायब मिले। परिषद के रिकार्ड का रख रखाव भी ठीक नहीं मिला और जलकर, गृहकर वसूली लक्ष्य के सापेक्ष कम मिली। सफाई व्यवस्था पर भी अंसतोष जताया। उन्होंने जलकर व गृहकर वसूली मे तेजी लाने और आवासी व व्यवसायिक भवनों का सही प्रकार से एसेसमेंट करने तथा परिषद का ठीक-ठाक रखने का निर्देश दिया।




























