हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : पुलिस प्रशासन ने नियमों की अनदेखी कर वाहन काटने वाले गोदाम पर छापा मारकर उसे सील कर दिया। इस दौरान अधिकारियों ने कागजों की जांच पड़ताल भी की लेकिन नियमों की अनदेखी के चलते गोदाम को टीम ने सील कर दिया और बाप-बेटे समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया।
शनिवार को एसडीएम सदर सत्य प्रकाश, नगर पालिका परिषद की टीम, हापुड़ पिलखुआ विकास प्राधिकरण की टीम पुलिस बल के साथ रामपुर रोड पर स्थित एक वाहन काटने के गोदाम पर पहुंची। टीम को देखकर लोगों में अफरा-तफरी मच गई। एसडीएम ने कागजों की जांच पड़ताल की तो उन्हें काफी खामियां मिली। प्राप्त जानकारी के अनुसार जांच में पता चला कि गोदाम का नक्शा एचपीडीए से पास नहीं कराया गया था। नगर पालिका द्वारा अनापत्ति पत्र तो लिया गया था लेकिन नियमों की अनदेखी की जा रही थी जिसके चलते अनापत्ति पत्र खारिज करने के निर्देश दिए गए। विभाग ने कार्रवाई करते हुए रामपुर रोड पर वाहन काटने वाले गोदाम पर सील लगा दी। इस दौरान विभाग ने गोदाम से दो टाटा 407, एक मिनी ट्रक, एक बोलेरो, दो कैंटर के इंजन, 8 साइलेंसर बरामद किए हैं। पुलिस ने मामले में बाप-बेटे समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने फिरोज बिल्डेंग के पास रहने वाले इनाम और फुरकान समेत तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हापुड़ में चखे अमृतसरी छोले और चूर-चूर नान का स्वाद: 8979755041, 7055225333




























