हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की गढ़ नगर पालिका में अधिकारी बेहद लापरवाह है और लापरवाही के कारण एडीएम भड़क उठे और उन्होंने जेई को जमकर लताड़ा। गढ़ पालिका में अटैच जल निगम द्वारा ठेकेदार की फाइल का सत्यापन न करने की शिकायत पर एडीएम भड़क गए और उन्होंने तत्काल कार्रवाई करने के आदेश दिए।
गढ़ के मोहल्ला आदर्श नगर के रहने वाले ठेकेदार रिछपाल सिंह ने शनिवार को एडीएम को शिकायत दी कि वर्ष 2022 नवंबर माह में कार्तिक मेले के दौरान डिवाइडर पर टीन शेड लगाने का कार्य किया गया था। इसके भुगतान को पालिका में अटैक जेई द्वारा फाइल को सत्यापित नहीं किया जा रहा है। शिकायत के बाद एडीएम भड़क गए और उन्होंने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही जेई को जमकर लताड़ा।
30 हजार लाएं, नकद पुरस्कार व उपहार के साथ सेंट्रल लोक लगी ई-रिक्शा घर ले जाएं: 7906867483





























