हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की अपर जिलाधिकारी श्रध्दा शांडिल्यान ने मंगलवार को अचानक सहायक आयुक्त निबंधन हापुड़ एवं उपनिबंधक प्रथम हापुड़ का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय उपनिबंधक आर पी सिंह एवं हिमांशु गौतम उपस्थित मिले। निरीक्षण के दौरान प्रस्तुत किए गए पंजिका में पेशानी अंकित नहीं थी जिसे जिसे तत्काल अंकित कराते हुए और अवलोकित कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया ।सहायक आयुक्त स्टांप के कार्यालय में कतिपय पत्रावली अव्यवस्थित ढंग से रखी पायी गयी,जिन्हें कार्यालय की गरिमा के अनुसार रखी जाने हेतु उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया ।
नवनिर्मित निबंधन भवन में समस्त रिकॉर्ड पहुंचाया जा चुका है एक रिकॉर्ड रूम पूर्णतया तैयार है तथा द्वितीय में अभी रिकॉर्ड व्यवस्थित तरीके से रखवाया जा रहा है । समस्त अभिलेखों को व्यवस्थित तरीके से रखने के निर्देश दिए गए। कार्यालय परिसर नियमित रूप से साफ सफाई रखे जाने हेतु भी कड़े निर्देश दिए गए। उप निबंधक कार्यालय में निष्पादित होने वाली विक्रय अभिलेखों को दाखिल खारिज की कार्यवाही हेतु तहसील भेजे जाने संबंधी पंजिका का अवलोकन करने पर प्रकाश में आया कि उक्त विक्रय विलेख विलंब से प्रेषित किए जा रहे हैं जो अनुचित है। संबंधित उपनिबंधक हिमांशु को स्थिति में सुधार लाए जाने को निर्देश दिए गए।




























