👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की अपर जिलाधिकारी श्रद्धा शांडिल्यायन ने वाणिज्य उत्सव के दौरान सरोजा टेक्सकॉन को प्रतिष्ठित, उत्कृष्ट निर्यातक इकाई के रूप में उत्तम कार्य करने हेतु शनिवार को प्रशस्ति पत्र दिया। इकाई की ओर से पवन शर्मा ने प्रशस्ति पत्र ग्रहण कर एडीएम का आभार व्यक्त किया। बता दें कि वाणिज्य उत्सव के दौरान सरोजा टेक्सकॉन को एडीएम ने प्रशस्ति पत्र दिया गया। सरोजा टेक्सकॉन काफी समय से निर्यातक इकाई के रुप में बेहतर कार्य कर रही है। इस अवसर पर पवन शर्मा ने कहा कि उनकी इकाई आगे भी इस तरह का कार्य जारी रखेगी। उद्योग बंधुओं ने आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर आजादी अमृत महोत्सव के तहत वाणिज्य उत्सव मनाया।
सब्जियों पर 5% की छूट, डिलीवरी लेट होने पर 15% अतिरिक्त छूट: 8650607033



























