
एडीएम न्यायालय ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के मामले में 4.60 का जुर्माना लगाया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की एडीएम न्यायालय ने खाद्य पदार्थ में मिलावट पाए जाने पर जुर्माना लगाया है। 15 मामलों में 4.60 लाख का जुर्माना लगाया गया है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा चलाए गए अभियान के दौरान नमूने संग्रहित कर लैब में भेजे गए जिसके आधार पर कार्रवाई की गई है। आईए डालते हैं कार्रवाई पर एक नजर:
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने नमूनों की जांच के बाद एडीएम न्यायालय में अलग-अलग धाराओं में वाद दायर किया था। क्षेत्र के गांव गांव सलारपुर में मैसर्स दिव्यांश किराना स्टोर से कुटू का आटा, गांव डेहरा कुटी में मैसर्स तोमर किराना स्टोर से मंगला ब्रांड मल्टी सोर्स एडिबल आयल, धौलाना में अजय किराना स्टोर से पंजाबी मसाला पापड़ और गांव मोहम्मदपुर खुडलिया के हरोड़ा मोड़ पर मैसर्स कंसल किराना स्टोर से कुट्टू का आटा का नमूना लेने के बाद जांच की गई। संबंधित प्रकरणों में न्यायालय न्याय निर्णायक अधिकारी ने 50-50 हजार का जुर्माना लगाया गया है।
साथ ही पिलखुवा के मोहल्ला जाटान मढैया में अमर सिंह के यहां से समोसे पर 15 हजार और कुचेसर चौपला पर मैसर्स यश डेयरी एण्ड कन्फैक्शनरी से सप्रेटा दही पर 20 हजार का जुर्माना लगाया गया है। इसके बाद दादू फूड्स/बेकर्स सिंभावली से लिए पनीर, गांव बदनौली में जगमाल के यहां से मिश्रित दूध, पिलखुवा में न्यू बस स्टैंड पर तोमर पनीर भंडार से लिए मावा, पिलखुवा में न्यू बस स्टैंड पर भारत पनीर भंडार से पनीर, गांव बनखंडा में मैसर्स तुषार डेयरी से दही, तहसील चौपला हापुड़ पर श्री स्वीट्स पर खोया, गांव बहवालपुर निवासी गौरव कुमार से मिश्रित दूध, गांव बदनौली में प्रदीप चौधरी के यहां से दूध और पिलखुवा में न्यू बस स्टैंड पर तोमर पनीर भंडार से लिए गए पनीर के नमूनों की जांच के बाद कार्रवाई की गई है। इन सभी पर 25-25 हजार का जुर्माना लगाया गया है।
सितंबर में लिए गए नमूने भी हुए फेल: पिछले दिनों विभागीय अधिकारियों की टीम ने नमूने लिए थे। इनमें मुरादाबाद की सत्या फ्लोर मिल्स की पैदा, मोहल्ला भगवती गंज के रहने वाले नरेश सिंहल के यहां से मसूर की दाल, पिलखुवा के मोहल्ला अशोक नगर के रहने वाले नईम के यहां की दही, गांव गोहरा आलमगीरपुर में अमित के यहां से सरसों का तेल, प्रीत विहार में आशुतोष सिंह के यहां से बूंदी का लड्डू और मोहल्ला काजीवाड़ा काली मस्जिद पर युनूस के यहां से लिए मखाने भी खाने योग्य नहीं मिले हैं।
हापुड़: ऋषभ चाप कॉर्नर से चखें इंडियन, चाइनीस, चाप, रोल्स का शानदार ज़ायका: 7248495020





























