👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन ने मंगलवार को जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ नगर क्षेत्र में व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए. इस दौरान एडीजी मेरठ जोन के साथ पुलिस अधीक्षक हापुड़ दीपक भूकर, एएसपी सर्वेश कुमार मिश्र, क्षेत्राधिकारी एसएन वैभव पांडे व अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे.
ईद उल फितर, अक्षय तृतीया, भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर एडीजी मेरठ जोन राजीव सभरवाल ने हापुड़ के विभिन्न इलाकों का जायजा लिया और सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा साथ ही पुलिस अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी दिए.
































