हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन राजीव सभरवाल ने गुरुवार की देर शाम हापुड़ पहुंचकर गणतंत्र दिवस व आगामी निकाय चुनाव के मद्देनजर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा। एडीजी ने इस दौरान हापुड़ के प्रमुख मार्गों फ्रीगंज रोड, गोल मार्केट, चंडी रोड आदि क्षेत्रों में पैदल गश्त की और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उनके साथ हापुड़ के पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार मिश्र, क्षेत्राधिकारी हापुड़ अशोक सिसोदिया, हापुड़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडे, पुलिसकर्मियों व अधिकारी मौजूद रहे।
अपर पुलिस महानिदेशक ने इस दौरान सड़कों पर उतर कर कानून व्यवस्था का जायजा लिया। विभिन्न क्षेत्रों में पैदल गश्त के दौरान अधिकारियों से सुरक्षा को लेकर कई बिंदुओं पर वार्तालाप की। एडीजी ने कहा कि क्षेत्र में मजबूत कानून व्यवस्था हो।
































