👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में सोमवार को स्थानीय अभिसूचना इकाई, अपराध शाखा तथा एएचटीयू थाने का उद्घाटन मेरठ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक राजीव सभरवाल ने फीता काटकर किया. इस दौरान पुलिस महानिरीक्षक मेरठ जोन प्रवीण कुमार, हापुड़ के पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर, अपर पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्र, हापुड़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह और विभिन्न अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे. हापुड़ की दिल्ली रोड पर एसपी ऑफिस के प्रांगण में थाने का उद्घाटन किया गया.
बता दें कि थाने के उद्घाटन से एलआईयू, क्राइम ब्रांच तथा एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को कार्य करने में गति मिलेगी.
































