
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के तहसील चौराहे के पास सूरी इलेक्ट्रिक के सामने सड़क किनारे लगा कूड़े दान नाले में गिर गया है। सिर्फ कूड़ेदान ही नहीं बल्कि नाले के किनारे पर लगी दीवार भी नाले में गिर गई है। ऐसे में आसपास मौजूद लोगों की जान पर खतरा बना हुआ है। आपको बता दें कि यह मुख्य मार्ग है जिसका बड़ी संख्या में लोग इस्तेमाल करते हैं और प्रतिदिन सैकड़ो की संख्या में लोगों का यहां से गुजरना होता है।
अतरपुरा चौराहा से तहसील चौराहा जाने वाले मार्ग पर नाले के किनारे लगी रेलिंग, कूड़ेदान, सड़क का कुछ हिस्सा नाले में समा रहा है। यहां से व्यापारी, ग्राहक, राहगीरों का आना-जाना लगा रहता है लेकिन धीरे-धीरे यह किनारा टूटता जा रहा है जिसकी वजह से लोगों की जान पर खतरा बन रहा है। क्षेत्रवासियों ने मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की है।
Admission open (2025-26)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com































