
एडीजी ने थाना देहात में सुनी फरियादियों की समस्याएं
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के समस्त थानों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया जहां फरियादियों की फरियाद सुनी गई। मेरठ क्षेत्र के एडीजी भानु भास्कर शनिवार को थाना देहात पहुंचे जहां उन्होंने थाना देहात का निरीक्षण किया। साथ ही समाधान दिवस में लोगों की समस्याएं भी सुनी। समस्या सुनने के दौरान उन्होंने संबंधित को जरूरी दिशा निर्देश भी दिए।
एडीजी भानु भास्कर शनिवार को थाना देहात पहुंचे जहां उन्होंने थाने का पहले निरीक्षण किया। निरीक्षण के पश्चात उन्होंने फरियादियों की फरियाद को सुना। इस दौरान एसडीएम ईला प्रकाश, सीओ राहुल यादव, थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।
वहीं बाबूगढ़ थाने में क्षेत्राधिकारी हापुड़ जितेंद्र कुमार शर्मा, नायब तहसीलदार नितिन, बाबूगढ़ थाना प्रभारी महेंद्र सिंह आदि ने लोगों की फरियाद सुनी। जनपद के समस्त थानों में थाना समाधान दिवस के दौरान फरियाद पहुंचे और अपनी समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष उठाया।
बाबूगढ़: रेड चिली रेस्टोरेंट दे रहा है 10% की विशेष छूट: 8791240160































