👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : आगामी त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस लगातार क्षेत्र में गश्त कर रही है। एडीजी राजीव सभरवाल गुरुवार की शाम को हापुड़ के सर्राफा बाजार में पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर, क्षेत्राधिकारी अशोक सिसोदिया, एसडीएम दिग्विजय सिंह, बाबूगढ़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडे उपस्थित रहे। इस दौरान व्यापारियों के साथ भी अधिकारियों ने मुलाकात की।
बता दें कि आगामी त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस लगातार क्षेत्र में गश्त कर रही है। इसके लिए एडीजी ने सुरक्षा व्यवस्था परखी और अधिकारियों को दिशा निर्देश भी दिए।

























