हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली पुलिस ने पासपोर्ट बनवाने के लिए आधार कार्ड में पता बदलवाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। दरअसल गिरफ्तार किए गए आरोपी मोहम्मद राशिद पर गाजियाबाद के थाना लोनी में पशु क्रूरता का मुकदमा दर्ज है जिस कारण उसका पासपोर्ट नहीं बन रहा था। इसके चलते उसने यह कदम उठाया।
आपको बता दें कि हापुड़ के मोहल्ला मजीदपुरा की गली नंबर 5 स्थित एक मकान में आरोपी किराए पर रह रहा था। मूल रूप से आरोपी गाजियाबाद के लोनी का रहने वाला है जिसके खिलाफ लोनी थाने में पशु क्रूरता का मामला दर्ज है। ऐसे में उसका पासपोर्ट नहीं बन रहा था जिसके चलते उसने आधार कार्ड में घर का पता बदलवा लिया और वह मदीदपुरा की गली नंबर 5 में रहने लगा। आधार कार्ड के जरिए उसने पासपोर्ट के लिए आवेदन किया तो मामला उजागर हो गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को मजीदपुरा से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
Mummy’s Kitchen लेकर आए हैं नवरात्रि स्पेशल: 9358234622

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हापुड़ आगमन पर हार्दिक अभिनंदन


























