हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गढ़मुक्तेश्वर में लगने वाले कार्तिक मेले के चलते रेलवे प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। 25 नवंबर से 29 नवंबर तक राज्य रानी, आला हजरत समेत छह ट्रेनों का गढ़ रेलवे स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव दिया गया है। इसके साथ ही बुलंदशहर से दिल्ली के बीच चलने वाली ट्रेन को गढ़मुक्तेश्वर तक व गाजियाबाद से मुरादाबाद के बीच चलने वाली मेमू एक्सप्रेस को दिल्ली तक चलने का फैसला लिया गया है। 26 से 28 नवंबर के बीच गत रेलवे स्टेशन तक शटल एक्सप्रेस भी चलेगी। कार्तिक मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी न हो इसके लिए लालगढ़ से डिब्रूगढ़ के बीच चलने वाली अवध असम एक्सप्रेस, अयोध्या से दिल्ली के बीच दौड़ने वाली अयोध्या एक्सप्रेस, लाल कुआं से आनंद विहार के बीच चलने वाली आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस को 25 से 29 नवंबर के बीच गढ़ रेलवे स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव दिया गया है। बुलंदशहर से दिल्ली के बीच संचालित तिलक ब्रिज एक्सप्रेस यानी शटल ट्रेन का संचालन 25 से 28 नवंबर तक बुलंदशहर की जगह गढ़मुक्तेश्वर रेलवे स्टेशन तक कराया जाएगा। मुरादाबाद से गाजियाबाद के बीच चलने वाली मेमू एक्सप्रेस का संचालन भी 26 से 28 नवंबर तक गाजियाबाद के स्थान पर दिल्ली तक कराया जाएगा। कार्तिक पूर्णिमा मेले के चलते यह बड़ा फैसला लिया गया है।
30 हजार देकर ई-रिक्शा ले जाएं, साथ में टीवी, वाशिंग मशीन या आरओ बिल्कुल फ्री: 7906867483


































