👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): रेलवे यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने पद्मावत और अयोध्या कैंट एक्सप्रेस में अलग-अलग तिथियां में अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाने का फैसला लिया है। मिली जानकारी के अनुसार प्रतापगढ़ से दिल्ली के बीच चलने वाली पद्मावत एक्सप्रेस में 22 सितंबर को एक अतिरिक्त कोच जोड़ा जाएगा जबकि दिल्ली से प्रतापगढ़ जाते समय पद्मावत एक्सप्रेस में 25 सितंबर को एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाया जाएगा। वहीं यात्रियों के लिए अयोध्या कैंट से दिल्ली जाने वाली अयोध्या कैंट एक्सप्रेस में 24 सितंबर व दिल्ली जंक्शन से अयोध्या कैंट जाने के लिए ट्रेन में 23 सितंबर को एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा।
घर को दें नया रंग जिंदल #Decor के साथ: 9758302014:



























